Follow palashbiswaskl on Twitter

ArundhatiRay speaks

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Jyoti basu is dead

Dr.B.R.Ambedkar

Friday, April 27, 2012

वर्ष 2026 में देश की जनसंख्या होगी 140 करोड़

वर्ष 2026 में देश की जनसंख्या होगी 140 करोड़

Friday, 27 April 2012 16:02

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (एजेंसी) देश की जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आने के बावजूद इसके 2026 तक करीब 140 करोड़ हो जाने का अनुमान है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में बताया कि भारत के महापंजीयक की सूचना के अनुसार देश में वर्ष 2026 में अनुमानित जनसंख्या 139,98,38,000 होगी।
उन्होंने ब्रदीराम जाखड़, सुरें्रद सिंह नागर, रामसुंदर दास, राजेन गोहैन और कपिल मुनि करवारिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार की जननी एवं बाल स्वास्थ्य..2 परियोजना में परिवार नियोजन एक अभिन्न हिस्सा है। परियोजना के लिए विश्व बैंक ने आंशिक सहायता प्रदान की है। 
बंदोपाध्याय ने यह भी कहा कि भारत में परिवार कल्याण कार्यक्रम स्वैच्छिक स्वरूप का है जो किसी भी दंपति को किसी विविशता या लक्ष्य के बिना उनकी इच्छानुसार सबसे अनुकूलतम परिवार नियोजन प्रणाली को अपनाने की छूट देता है।

उधर स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रापति सांबाशिवा राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 2001 से 2011 के दशक में भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर में आजादी के बाद सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गयी है।
उन्होंने बताया कि 2001 से 2011 के बीच विकास दर का प्रतिशत 17.64 रहा। जबकि 1951..1961, 1961..71, 1971..81, 1981..91 और 1991...2001 में जनसंख्या वृद्धि दर क्रमश: 21.64 प्रतिशत, 24.80, 24.66, 23.87 और 21.54 फीसदी रही।


No comments: