Follow palashbiswaskl on Twitter

ArundhatiRay speaks

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Jyoti basu is dead

Dr.B.R.Ambedkar

Thursday, January 26, 2012

गणतंत्र दिवस परेड में महिला ने किया वायु सेना दस्ते का नेतृत्व

Thursday, 26 January 2012 12:31

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (एजेंसी) ऐतिहासिक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जब देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हो रहा था। उस समय कई चीजे पहली बार सामने आईं' जिसमें एक महिला ने पहली बार वायु सेना दस्ते का नेतृत्व किया।
परेड के दौरान 3000 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि मिसाइल, हाल ही में विकास किये गए मानवरहित विमान और कुछ समय पहले खरीदे गए सुपर हर्कुलस विमान का भी पहली बार प्रदर्शन किया गया। 
फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा शेखावत पहली महिला बनी जिन्होंने 63 वर्ष की परेड के इतिहास में वायु सेना दस्ते का नेतृत्व किया। 
परेड के दौरान आत्मविश्वास से लवरेज स्नेहा ने वायु सेना के 144 सदस्यीय दस्ते का नेतृत्व 'एयर बैटल' की धुन पर किया। 

पिछले वर्ष नवंबर में अग्नि चार मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। राजपथ पर लोगों की हर्षध्वनि के बीच 3,000 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल ने भारत की स्वदेशी रक्षा अनुसंधान क्षमता का प्रदर्शन किया। 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पहली बार 150 किलोमीटर तक मार करने वाले प्रहार मिसाइल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मानव रहित विमान रूस्तम 1 का प्रदर्शन किया गया। इसका नामकरण दिवंगत प्रो. रूस्तम बी दमानिया ने किया। 
अमेरिका से नवंबर 2011 में खरीदे गए छह हर्कुलस विमान में से तीन का परेड के दौरान प्रदर्शन किया गया।

No comments: