Follow palashbiswaskl on Twitter

ArundhatiRay speaks

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Jyoti basu is dead

Dr.B.R.Ambedkar

Monday, March 12, 2012

विजय बहुगुणा होंगे उत्तराखंड के नए सीएम,कांग्रेस को मिला बसपा का समर्थन

कांग्रेस आलाकमान ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र और कांग्रेस सांसद विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की सोमवार को घोषणा की और इसके साथ ही राज्य में अगले मुख्यमंत्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना हुआ संशय खत्म हो गया। 


लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया। टिहरी से कांग्रेस सांसद विजय बहुगुणा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में बहुगुणा के नाम को हरी झंडी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने नई दिल्ली में सोमवार शाम को इसकी घोषणा की। काफी माथापच्ची के बाद यह फैसला लिया गया क्योंकि पार्टी में सीएम पद के कम से कम छह दावेदार थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए भाई विजय बहुगुणा का नाम प्रस्तावित होने पर बेहद खुश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी पार्टी के हाईकमान के फैसले को अप्रत्याशित नहीं मानती और भाई की खुशी में शामिल होने कि लिए दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हो चुकी है। वह कहती हैं : 'पिछले करीब 20 साल से विजय उत्तराखंड क्षेत्र की सेवा में लगे है।

उत्तराखंड में सरकार बनाने के करीब पहुंची कांग्रेस को निर्दलीय विधायकों के अलावा बसपा के तीन विधायकों का भी समर्थन मिलने से अब सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल हो गया है। 

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती की सहमति के बाद उत्तराखंड में बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इस बीच राज्य में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत जुटाने के बाद गत शनिवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल ने एक लाइन का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया।

मुख्यमंत्री चुनने के लिए देहरादून आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक गुलाम नबी आजाद ने अपनी रिपोर्ट श्रीमती गांधी को सौंप दी है। राज्यपाल के समक्ष 36 विधायको का समर्थन साबित करने के बाद आजाद की देखरेख में संपन्न नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में श्रीमती गांधी को नेता चुनने का अधिकार देने की औपचारिकता भी पूरी हो गई। 

कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा पार्टी अध्यक्ष को उनका नेता चुनने के लिए अधिकृत करने के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की राय ली और फिर विजय बहुगुणा को नेता बनाने का फैसला किया।

आजाद ने 65 वर्षीय बहुगुणा और पार्टी में उत्तराखंड मामलों के प्रभारी महासचिव बिरेन्दर सिंह की मौजूदगी में कहा कि विजय बहुगुणा उत्तराखंड विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

इलाहाबाद और बंबई उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश रहे विजय बहुगुणा कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के उपाध्यक्ष हैं और वह टिहरी गढ़वाल से दूसरी बार सांसद हैं। विजय बहुगुणा देश के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय हेमवंती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे जबकि उनकी बहन रीता बहुगुणा जोशी फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। विजय बहुगुणा ने कहा कि वह पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी में कोई फूट नहीं पैदा होगी।

पार्टी ने बहुगुणा के नाम की घोषणा करने से पहले आज दिन में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उसने कोई भी विकल्प बंद नहीं किया है और कोई सांसद भी उत्तराखंड की बागडोर संभाल सकता है। 


विजय बहुगुणा होंगे उत्तराखंड के नए सीएम


नई दिल्‍ली. कांग्रेस ने आखिरकार उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर फैसला कर लिया है। विजय बहुगुणा उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान द्वारा ऐलान के बाद विजय बहुगुणा ने कहा है कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। सोमवार को अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्‍ठ केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की बैठक हुई। माना जा रहा है कि इसी बैठक में बहुगुणा का नाम लगभग तय हो गया था। 
 
बतौर पर्यवेक्षक देहरादून गए गुलाम नबी ने आज 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस बैठक में वीरेंद्र चौधरी भी शामिल थे। गौरतलब है कि विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री पद की रेस में पीछे माने जा रहे थे। इस होड़ में केंद्रीय राज्‍य मंत्री हरीश रावत और इंदिरा ह्रदयेश का नाम सबसे आगे चल रहा था।
 
कौन हैं विजय बहुगुणा
विजय बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे हैं। विजय टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से संसद सदस्य हैं। वे 14 वीं लोकसभा में भी सदस्य थे। रीता बहुगुणा जोशी विजय बहुगुणा की बहन हैं, जो खुद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख नेता हैं। विजय बहुगुणा का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। विजय बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस करने लगे थे। बाद में वे जज भी बने।  
तस्‍वीरों में देखें बजट सत्र का पहला दिन 
संघ ने भाजपा को धो डाला
संसद का 'मुश्किल' बजट सत्र शुरू
नसीहत के बाद भी बाज नहीं आईं ममता 

No comments: