Follow palashbiswaskl on Twitter

ArundhatiRay speaks

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Jyoti basu is dead

Dr.B.R.Ambedkar

Saturday, September 24, 2011

Fwd: [Right to Education] ईडब्ल्यूएस कोटे में दिए अमीरों के बच्चों को प्रवेश



---------- Forwarded message ----------
From: Rakesh Tiwari <notification+kr4marbae4mn@facebookmail.com>
Date: 2011/9/24
Subject: [Right to Education] ईडब्ल्यूएस कोटे में दिए अमीरों के बच्चों को प्रवेश
To: Right to Education <167844673250090@groups.facebook.com>


ईडब्ल्यूएस कोटे में दिए अमीरों के बच्चों को...
Rakesh Tiwari 5:33pm Sep 24
ईडब्ल्यूएस कोटे में दिए अमीरों के बच्चों को प्रवेश
Sep 23, 07:49 pm
बताएं
पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित दो स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में गरीबों के बजाय अमीरों के बच्चों को प्रवेश दे दिया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लॉ) ने एनसीटी दिल्ली (शिक्षा विभाग) के सेक्रेटरी को पत्र भेज कर मामले की जांच के लिए कहा है।
दिलशाद गार्डन स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल व हंसराज स्मारक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरीब बच्चों को प्रवेश देने के लिए ईडब्ल्यूएस कोटा आरक्षित है। इस कोटे में प्रवेश लेकर गरीब परिवार के बच्चे भी दूसरे बच्चों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सकते हैं। इस कोटे के बच्चों को कई प्रकार की सुविधाएं भी दी जाती हैं।
भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ के महासचिव राजीव शर्मा ने सूचना के अधिकार कानून के तहत दोनों स्कूलों के प्रबंधकों से ईडब्ल्यूएस कोटे में हुए विद्यार्थियों के प्रवेश के संबंध में स्थिति की जानकारी मांगी। इस बीच खुलासा हुआ कि इस कोटे में गरीब बच्चों की जगह गाजियाबाद के कई पार्षदों, जोनल चेयरमैन, प्रशासनिक अधिकारी, एलआइसी अधिकारी आदि संपन्न लोगों के बच्चों को प्रवेश दिया गया है।
राजीव शर्मा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लॉ) को पत्र भेजा और कहा कि उक्त दोनों स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे का मजाक उड़ाया गया है। गरीब बच्चों के कोटे को अमीरों के बच्चों से भरा गया है, जो गरीब बच्चों के अधिकार का हनन है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लॉ) ने एनसीटी दिल्ली (शिक्षा विभाग) के सेक्रेटरी को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच के लिए कहा है। दूसरी तरफ, उप शिक्षा निदेशक आरएन शर्मा ने इस संदर्भ में अनभिज्ञता जताई है।

View Post on Facebook · Edit Email Settings · Reply to this email to add a comment.



--
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/

No comments: