Follow palashbiswaskl on Twitter

ArundhatiRay speaks

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Jyoti basu is dead

Dr.B.R.Ambedkar

Saturday, February 4, 2012

प्रियंका ने किया मायावती सरकार पर हमला

प्रियंका ने किया मायावती सरकार पर हमला

Saturday, 04 February 2012 13:35

भवानीगढ़ :सुलतानपुर:, चार फरवरी (एजेंसी) कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज मतदाताओं को उनके वोट की ताकत का एहसास कराया और अपने सांसद भाई राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार पर केंद्रीय योजनाओं का धन हड़प करने का आरोप लगाया। 
राहुल के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जगदीशपुर के भवानीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम कनौजिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रियंका ने प्रदेश की मायावती सरकार पर केन््रदीय योजनाओं के धन को हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा ''प्रदेश में जो पैसे आपके लिये भेजे जाते हैं, वे यहां की सरकार खा जाती है।''
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में जनता के लिये भेजा जाने वाला धन उस तक नहीं पहुंचता है। उसे बीच में ही रोक लिया जाता है। उन्होंने कहा ''आपने देखा होगा कि केन््रद की तरफ से कितनी योजनाएं आती हैं और उनके लिये कितना पैसा दिया जाता है मगर वह प्रदेश में अटक जाता है।''
मतदाताओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा, ''आप अपनी शक्ति को समझिये। अपने वोट की ताकत पहचानिये। किसी को तभी विधायक बनाइये जब वह आपके लिये काम करे। उसकी नीयत साफ हो। नेताओं की आदत है कि वे आपको अपनी शक्ति का एहसास नहीं होने देते ताकि आप समझें कि आपमें शक्ति नहीं है।''
उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद राहुल ने क्षेत्र की जनता के लिये विशेष योजना बनाई है लेकिन क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक नहीं होने से विकास में रुकावट पैदा हो रही है। 
प्रियंका ने कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग पार्टियों के सांसद तथा विधायक होने से काम में रुकावट पैदा होती है। केन््रद और सांसद निधि से जितना काम कराया जा सकता है वह तो होता है लेकिन विधायक के स्तर से सहयोग नहीं मिलता। ऐसे में जगदीशपुर की जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिये जरूरी है कि क्षेत्रीय विधायक भी कांग्रेस के ही हों।

उन्होंने कहा ''15 फरवरी को होने वाला चुनाव सिर्फ आपके क्षेत्र के लिये नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिये महत्वपूर्ण है। पिछले 22 सालों में सरकारों ने आपका विकास नहीं कराया जबकि इसी दौरान बाकी जगह विकास हुआ है और लोगों का भविष्य मजबूत हुआ।''
प्रियंका ने कहा कि आज दस्तूर बदल गया है और जिनका धर्म जनता की सेवा करना है वह खुद ही उसे परेशान करते हैं। ''उन्हें लगता है कि वे थोड़ा बहुत काम करके आप पर एहसान कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है...... बल्कि यह आपका हक है। सेवा उनका काम है।''
उन्होंने कहा ''प्रदेश में पिछले 22 साल से मौकापरस्ती की राजनीति रही है। विभिन्न पार्टियों के नेता कभी जाति के तो कभी मजहब के आधार पर आपसे वादे करते हैं, गुमराह करते हैं और आपके अधिकारों को छीनते हैं।''
प्रियंका ने कहा ''कांग्रेस और दूसरी पार्टियों में फर्क यह है कि वह सभी को समान रूप से देखती है। वह किसी एक जाति या धर्म को आगे नहीं बढ़ाती। इससे सबका फायदा होता है। विकास होता है और सबका भविष्य मजबूत बनता है।''
उन्होंने जनता से कहा ''आप ही सोचिये कि आपको आगे क्या चाहिये।, आपको भविष्य बनाना है, अपने आसपास पाठशाला, पानी, बिजली चाहिये या नहीं। कांगे्रस ने आपके भले के लिये अनेक नीतियां बनाई हैं।''

No comments: