Friday, 27 April 2012 18:25 |
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (एजेंसी) वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गयीं जिस पर बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कहा, ''भारतीय नाट्यमंच और सिनेमा की महान महिला का 100 वां जन्मदिन। कितना बड़ा सफर है यह। और कैसी हैं यह महिला। जोहराजी को जन्मदिन मुबारक हो।'' विवेक ओबरॉय और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। जोहरा 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से' और 'चीनी कम' जैसी कई फिल्मी में आयीं। वह अंतिम बार संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' में नजर आयी थीं। |
Friday, April 27, 2012
जोहरा सहगल हुई 100 साल की
जोहरा सहगल हुई 100 साल की
No comments:
Post a Comment