| Saturday, 11 February 2012 17:37 |
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बटला हाउस कांड पर नाटक कर रही है और प्रदेश में पिछले 22 वर्षों से सत्ता से दूर यह पार्टी मुसलमानों को रिझाने के लिये चारा डालने का प्रयास कर रही है। मायावती ने कहा कि केन््रद और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार है और अगर वह चाहती तो बटला हाउस कांड की निष्पक्ष जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने अपनी पार्टी से दागी लोगों को निकाल दिया है और अब उनकी पार्टी में स्वच्छ छवि वाले निष्ठावान प्रत्याशी हैं। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गुंडे एक बार फिर छाती पर चढ़ जाएंगे और भाजपा के सत्ता में आने पर साम्प्रदायिक ताकतें हावी हो जाएंगी।
|
Saturday, February 11, 2012
विदेशी बैंकों में जमा काला धन कांग्रेस नेताओं का : मायावती
विदेशी बैंकों में जमा काला धन कांग्रेस नेताओं का : मायावती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

मिर्जापुर...सोनभ्रद, 11 फरवरी (एजेंसी) उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी :बसपा: अध्यक्ष मायावती ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के नेताओं ने पिछले 40 वर्षों में देश को लूटा है और विदेशी बैंकों में जमा काला धन भी उन्हीं लोगों का है।
No comments:
Post a Comment